Welcome to
Once More Products and Services Pvt. Ltd.
Sales Team Requirement
Read and understand carefully and submit the final
नमस्कार,
सबसे पहले, हमारे Sales Career Opportunity में रुचि दिखाने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद।

हर व्यक्ति अपने जीवन में ऐसा अवसर चाहता है जहाँ उसकी मेहनत की सही पहचान हो, प्रदर्शन का सम्मान हो और भविष्य सुरक्षित हो। यदि आप भी केवल नौकरी नहीं, बल्कि एक मजबूत, सम्मानजनक और भविष्य को सुरक्षित बनाने वाला Career बनाना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है।

हम अपनी Sales Team के लिए केवल Serious, Disciplined, Positive और Result-Oriented लोगों का चयन कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल भर्ती करना नहीं, बल्कि ऐसे Leaders तैयार करना है जो लंबे समय तक कंपनी के साथ मिलकर आगे बढ़ें। इसलिए आगे की प्रक्रिया शुरू करने से पहले हम अपने कार्यशैली, Vision और Mission को आपके सामने पूरी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ रखना आवश्यक समझते हैं और यदि आपके विचार और कार्यशैली हमारे विज़न से मेल खाते हैं, तभी हम आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसी उद्देश्य से हमने एक व्यवस्थित, प्रोफेशनल और पारदर्शी “6 Step Recruitment & Selection System” तैयार किया है।

इस प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में यदि आपको हमारा Vision, Mission, Working System और Career Plan सही लगे, तभी "Interested" चुनें। सभी 6 Steps सफलतापूर्वक पूरा करने और अंत में अपनी पसंद की पोस्ट चुनने वाले उम्मीदवारों का ही डेटा कंपनी में Final Selection के लिए दर्ज किया जाएगा। यदि किसी भी चरण में आपको लगे कि यह अवसर आपके लिए उपयुक्त नहीं है, तो आप बिना किसी दबाव के प्रक्रिया वहीं समाप्त कर सकते हैं। हम मानते हैं कि सही निर्णय वही है जो समझदारी और स्पष्ट सोच के साथ लिया जाए।

आजकल बहुत से उम्मीदवार 5, 10 या 20 वर्षों के अनुभव की बात करते हैं, लेकिन हमारे लिए केवल अनुभव नहीं, बल्कि स्थिरता यानि Stability, परिणाम यानि Results, अनुशासन यानि Discipline और प्रतिबद्धता यानि Commitment अधिक महत्वपूर्ण है। हम मानते हैं कि करियर बार-बार कंपनी बदलने से नहीं, बल्कि एक सही सिस्टम के साथ लगातार परिणाम देने से बनता है। बार बार कंपनी बदलना यह संकेत देता है कि व्यक्ति Short-Term सोच रखता है या फिर उसमें स्थिरता, धैर्य और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की कमी है, लक्ष्य यानि Target और परिणाम यानि Result के दबाव से बचना चाहता है। लेकिन हमें ऐसे लोग चाहिए जिनमें स्थिर सोच, लक्ष्य के प्रति अनुशासन, बाजार में काम करने का जुनून और लंबे समय तक आगे बढ़ने का विज़न हो।

यदि आप कंपनी से जुड़ने का निर्णय लेते हैं, तो प्रारंभिक 6 महीने प्रोबेशन अवधि होगी। कंपनी आपके प्रदर्शन के आधार पर इस अवधि को कम या अधिक करने का अधिकार रखती है। पहले 30 दिनों में प्रदर्शन दिखाना अनिवार्य है, तभी आपकी स्थिति कन्फर्म होती है। प्रारंभिक 6 महीने आपकी आय पूरी तरह परफॉरमेंस आधारित इंसेंटिव व्यवस्था पर आधारित होगी अर्थात आपकी कमाई आपके कार्य और परिणामों के अनुसार निर्धारित होगी। यदि इस अवधि में आपका प्रदर्शन संतोषजनक पाया जाता है, तो सातवें महीने से आपको निश्चित वेतन व्यवस्था में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावे सही प्रदर्शन पर आपको मिलेगा : टर्म लाइफ इंश्योरेंस, कैशलेस मेडिक्लेम सुविधा, विभिन्न प्रकार के भत्ते, आपके क्षेत्र के सेल्स टर्नओवर पर प्रतिशत लाभ और तेज़ पदोन्नति के अवसर।

यदि आप लक्ष्य लेकर मंथली इंसेंटिव वाले स्ट्रक्चर में काम करने और Leadership विकसित करने के लिए तैयार हैं, तो कंपनी आपको अकेला नहीं छोड़ेगी। हमारी ओर से मिलेगा—
• आसान और व्यावहारिक प्रशिक्षण। हम समझते हैं कि सही मार्गदर्शन, सही सिस्टम और सही सपोर्ट मिलने पर Result अधिक तेज़ और प्रभावी बनते हैं।
• कंपनी की ओर से संभावित ग्राहकों (लीड्स) की सहायता। कंपनी ने Franchise, Distributor एवं Team Building को मजबूत बनाने हेतु Social Media और Digital Promotion के माध्यम से एक Powerful Lead Support System तैयार किया है। जिसके अंतर्गत संभावित Leads सीधे आपको प्रदान की जाएंगी
• ग्राहकों को समझाने और व्यवसाय को सफलतापूर्वक पूरा (क्लोज़) करने में पूरा सहयोग
• अपनी टीम बनाने और व्यवसाय बढ़ाने के लिए लगातार मार्गदर्शन
• शुरू से अंत तक आसान और स्पष्ट कार्य करने की पूरी प्रणाली
• आपके प्रदर्शन के आधार पर तेज़ पदोन्नति और अधिक आय के अवसर

हम हर व्यक्ति का चयन नहीं करते। यदि आप केवल एक नौकरी की तलाश में हैं, तो यह अवसर आपके लिए उपयुक्त नहीं है लेकिन यदि आप वास्तव में करियर बनाना चाहते हैं, अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं और अपनी मेहनत, प्रदर्शन तथा नेतृत्व क्षमता के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। यदि आप कंपनी के विज़न और इस अवसर से सहमत हैं, तो अगले चरण में आपको वर्चुअल इंटरव्यू प्रोसेस में शामिल होना होगा, जहाँ आपको सभी प्रश्नों के उत्तर पूरी ईमानदारी, स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ देने होंगे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होगा कि आपकी सोच, लक्ष्य और भविष्य की योजना क्या है, आप इस अवसर को कितनी गंभीरता से लेना चाहते हैं, आपका वास्तविक अनुभव और प्रदर्शन किस स्तर का है, क्या आप लक्ष्य और दबाव में कार्य कर सकते हैं, क्या आप अपनी टीम बना कर उसका नेतृत्व कर सकते हैं, आपकी Communication, Leadership और Decision Making क्षमता कैसी है, आपका व्यक्तिगत विकास और करियर लक्ष्य क्या है और क्या आप Long-Term Vision और Professional System के साथ काम करने के लिए तैयार हैं?

अब निर्णय आपका है कि क्या आप भीड़ का हिस्सा बनकर रहना चाहते हैं? या मैदान में उतरकर नेतृत्व करना चाहते हैं? अब अपने Sales Career के अतीत में झांककर स्वयं से पूछिए —
➤ क्या आज तक किसी कंपनी ने आपके और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए टर्म लाइफ इंश्योरेंस और कैशलेस मेडिक्लेम जैसी सुविधाओं की स्पष्ट बात की है?
➤ क्या आज तक किसी कंपनी ने केवल वेतन ही नहीं, बल्कि आपके क्षेत्र के टर्नओवर पर आपको प्रतिशत लाभ देने का अवसर प्रदान किया है?
➤ क्या आज तक किसी कंपनी ने आपको और आपकी टीम को लगातार ट्रेनिंग, ग्राउंड सपोर्ट और मजबूत कार्य प्रणाली देने की वास्तविक कोशिश की है?
➤ क्या आज तक किसी कंपनी ने केवल काम करवाने के बजाय आपके साथ लंबे समय तक करियर बनाने और आगे बढ़ने की सोच रखी है?
➤ क्या आज तक किसी कंपनी ने आपको केवल एक कर्मचारी (Employee) नहीं, बल्कि एक Leader और Long-Term Growth Partner की तरह देखने का प्रयास किया है?

इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य केवल चयन करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कंपनी और उम्मीदवार दोनों एक-दूसरे के लिए सही हों।
यदि आपको लगता है कि यह सभी सपोर्ट सिस्टम आपके भविष्य, सुरक्षा और करियर ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण हैं और आप वास्तव में एक सफल सेल्स करियर बनाना चाहते हैं, तो ही उत्तर दें — “इंटरेस्टेड”